
दोस्तों आज हम आपके पसंदीदा पकवान जैसे दाल चावल ,राजमा चावल ,जलेबी,समोसा ,ऐसे ही कई पकवान के बारे में बताएँगे। जिसे आप देसी पकवान समझते है असल में वे विदेश की देन है। तो आइये देखते है।
दोस्तों अगर बॉलिवुड और क्रिकेट को छोड़ दे तो भारतीय पकवान ही एक ऐसा चीज है जिसे दुनिया मिसाल देती है। भारत दुनिया में सबसे विविध और समृद्ध खाने की शैली वाले देशो में एक है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी की समोसा और जलेबी जैसे पकवान जिसे आप भारतीय समझते थे असल में वो भारत के है ही नहीं।
तो आइये आपको बताते चले कुछ ऐसे पकवान।
1. दाल चावल
दोस्तों भारत में रोज हर घर में दाल चावल जरूर बनता है। जो बहोत ही लज़ीज़ बनती है। हालाँकि आपको पता नहीं होगा ये नेपाल से शुरू हुआ था। जी हाँ नेपाल के स्थानीय लोगों ने पहली बार उबले हुए चावल को दाल के साथ खाना शुरू किया था। फिर उत्तर भारत के सीमाएं के जरिये यह भारतीय किचेन में अपनी जगह बनाली।
2. फ़िल्टर कॉफी
दोस्तों आपमें से काफी लोगों को कॉफी पसंद होगी लेकिन आपको पता है फ़िल्टर कॉफी सबसे पहले यमन में पी जाती थी। ऐसा मन जाता है की एक सूफी बाबा पहली बार इसे भारत लेके आये थे।
3. चाय
आजकल चाय लवर भी काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। यह भारत में सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। लकिन आपको पता होना चाहिए छाए की शुरुआत चीन से हुई थी। चीन के लोग इसे औसधि के रूप में इस्तेमाल करते थे। फिर अंग्रेज़ों ने चाय को भारत लाने का फैसला किया था।
4. चिकन टिक्का मसाला
इसका इज़ाद ग्लासगो के एक सेफ ने ग्राहक को खुश करने के लिए किया था। उसने चिकन करी में टमाटर का शूप मिला दिया था। ये पकवान इतना मशहूर हुआ की स्कॉटलैंड से होते हुए भारत आ पंहुचा।
5. गुलाब जामुन
दोस्तों हम जिस गुलाब जामुन को जानते है वो खोया से बनता है और चासनी में डुबाया जाता है। लेकिन आप जानते है शुरुआत में इसे कैसे बनाया जाता था। इसे भारत में आने से पहले फ़ारसी लोग सहद में भिगो कर कहते थे जिसका टेस्ट भी अलग होता था। गुलाब जामुन का मूल नाम लुकामत अल कदी था जो भारत में आकर मिठाई बन गया।
6. समोसा
दोस्तों ज्यादातर भारतीय हर रोज स्नैक्स में समोसा खाना पसंद करते है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे के ये दुनिया के मध्य पूर्वी इलाके यानि मिडिल ईस्ट से आया है। 14 वीं सताब्दी में इसे व्यापारियों द्वारा पहलीबार भारत लाया गया।
7. जलेबी
जलेबी भी भारतीय पकवान में पसंदीदा आइटम है। लेकिन इसका भी जनम भारत में नहीं हुआ। जलेबी भारत में फ़ारसी आक्रमणकारियों के साथ आया था। जलेबी का नाम असल में फ़ारसी जलिबिया सब्द से आता है। तो अब आप समझ गए होंगे।
8. राजमा चावल
राजमा चावल को उत्तर भारतीय घर में बहोत पसंद किया जाता है असल में ये भी भारत का नहीं है। राजमा भारत में शुरू में कही उगाई भी नहीं जाती थी। यह भारत में पुर्तगालियों के साथ आयी। राजमा को भिगो कर उबाल कर मसाला के साथ बनाने की विधी भी मैक्सिको से आती है। लेकिन हम अपने देशी मसाला के तरका लगाकर इसे नया स्वाद दे दिया।
तो दोस्तों ये था कुछ पकवान जिसे हम देसी समझते थे असल में वे विदेशी निकले। अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे।
Leave a Reply